Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

अमेरिका में थोक महंगाई सितंबर में चार साल में सबसे ज्यादा बढ़ी

वाशिंगटन, 15 अक्टूबर (एपी) ईंधन की कीमतों में तेज वृद्धि के कारण अमेरिका में थोक महंगाई सितंबर में अनुमान से अधिक बढ़कर 6.3 प्रतिशत पर पहुंच गई।

अमेरिकी श्रम विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति सितंबर में एक साल पहले की तुलना में 6.3 प्रतिशत बढ़ गई, जबकि अगस्त में यह 5.6 प्रतिशत बढ़ी थी। यह दिसंबर, 2022 के बाद सालाना आधार पर दर्ज सबसे बड़ी वृद्धि है।

मासिक आधार पर थोक कीमतें अगस्त से सितंबर के बीच 1.3 प्रतिशत बढ़ी हैं। मार्च, 2022 के बाद यह सबसे बड़ी मासिक वृद्धि है। अगस्त में थोक कीमतों में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

यह आंकड़ा बुधवार को जारी खुदरा मुद्रास्फीति आंकड़ों के बाद आया है। सितंबर में पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के कारण खुदरा महंगाई में तेजी दर्ज की गई थी। कई अन्य वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में भी वृद्धि हुई।

महंगाई के दोनों आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर प्रमुख नीतिगत ब्याज दर बढ़ाने का दबाव बढ़ सकता है। अमेरिका में महंगाई पिछले साढ़े पांच साल से अधिक समय से केंद्रीय बैंक के दो प्रतिशत के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है।

इससे उपभोक्ताओं पर दबाव बढ़ने के साथ मध्यावधि चुनावों से पहले रिपब्लिकन पार्टी के लिए भी राजनीतिक चुनौती पैदा हो गई है।

एपी प्रेम

प्रेम अजय

अजय