नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) सत्या चिंतागुंटा ने बृहस्पतिवार को फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में अंडर-14 वर्ग के शीर्ष वरीय आरव चलानी को हराकर उलटफेर किया जबकि अंडर-18 चैंपियन रिभव सरोहा ने दोहरा खिताब जीतने की उम्मीदें कायम रखते हुए अंडर-16 वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
चिंतागुंटा ने तीन सेट तक चले मुकाबले में चलानी को 4-6, 6-4, 6-1 से हराया।
लड़कों के अंडर-14 वर्ग में पुनीत मनोहर और सुजई पोथुला ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मनोहर ने अदेशबीर घुमान को 6-3, 6-1 से जबकि पोथुला ने निब्रास हुसैन को 6-3, 6-4 से हराया।
वहीं बारिश से बाधित अंडर-16 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सरोहा ने पी नल्लागुंडला को 6-2, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
लड़कों के अंडर-16 वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त विवान मिर्धा का सामना यशविन दहिया से होगा।
भाषा नमिता
नमिता