Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

कांग्रेस के पास कोई मुददा नहीं, इसलिए अंकिता के नाम पर राजनीति कर रही है: पुष्कर सिंह धामी

(फाइल फोटो के साथ)

देहरादून, 15 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुददा नहीं है और इसलिए वह बार-बार दिवंगत बेटी अंकिता भंडारी के नाम पर राजनीति करने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में संवाददाताओं से कहा,‘‘अंकिता हमारी बेटी-बहन थी, उसे न्याय मिलना चाहिए और हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।’’

उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुददा नहीं है और वह बार-बार इस बेटी के नाम पर राजनीति करने का प्रयास कर रही है।

धामी ने कहा, ‘‘उत्तराखंड के लोग इस बात को अच्छी तरह समझ रहे हैं कि वह (कांग्रेस) इस मुददे पर राजनीति करना चाहती है और हम उसका समाधान चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अंकिता हत्याकांड सामने आने के पहले दिन से संवेदनशीलता के साथ बेहतरीन प्रयास और हरसंभव कानूनी कार्रवाई की जिसके कारण न केवल तीनों दोषियों को अदालत से उम्रकैद की सजा मिली बल्कि उच्च न्यायालय में भी उनकी जमानत याचिकाएं खारिज हुईं ।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार की इच्छा पर सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की संस्तुति की और फिलहाल जांच चल रही है।

हत्याकांड में कथित 'वीआईपी' की भूमिका की सीबीआई जांच के बीच भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद राज्य में यह प्रकरण फिर तूल पकड़ गया है जहां इस मुददे को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है और लगातार प्रदर्शन कर रही है ।

भाषा दीप्ति राजकुमार

राजकुमार