Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

खेत जोतने के विवाद में चचेरे भाई ने की युवक की गोली मारकर हत्या

गोरखपुर (उप्र), 15 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बृहस्पतिवार को खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने यहां बताया कि यह घटना हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान शिवम पांडेय (26) के रूप में हुई है, जिसके पेट में गोली लगी है।

सूत्रों ने बताया कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए शिवम ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह गांव में एक पुलिया के पास गिर गया और उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हत्या का आरोप शिवम के चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय उर्फ रधई पर है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

शिवम के परिजनों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद था।

सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे शिवम खेत की जुताई कराने पहुंचा और इस दौरान उसके चचेरे भाई रधई ने जुताई का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी।

सूत्रों के अनुसार आरोप है कि रधई का भाई मौके पर पहुंचा और उसके उकसाने पर रधई ने शिवम पर गोली चला दी, जो उसके पेट में लगी।

उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद शिवम ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोट के कारण वह गांव में एक पुलिया के पास गिर पड़ा और बाद में उसकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

भाषा सं. सलीम

राजकुमार

राजकुमार