Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

त्रीसा-गायत्री की जोड़ी डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत बाहर

ओडेन्से (डेनमार्क), 15 अक्टूबर (भाषा) भारत की त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने बृहस्पतिवार को इंडोनेशिया की रेचेल एलेस्या और रोज फेबी सेटियानिंगरम की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को सीधे गेम में हराकर डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

अगस्त में नयी दिल्ली में विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला कांस्य पदक जीतने वाली त्रीसा और गायत्री की जोड़ी ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 45 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-17 से शिकस्त दी।

अब क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना हांगकांग की युंग ङा टिंग और युंग पुई लैम तथा मलेशिया की पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन की जोड़ी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

इससे पहले किदांबी श्रीकांत ने अपने पुराने अंदाज की झलक दिखाई, लेकिन तीन गेम तक चले प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मौजूदा विश्व चैंपियन फ्रांस के एलेक्स लानियर से हार गए।

2017 में चार खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरने वाले 33 वर्षीय श्रीकांत ने नौ साल बाद अपने शानदार नेट प्ले का प्रदर्शन करते हुए पहला गेम जीत लिया। लेकिन 21 वर्षीय फ्रांसीसी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए एक घंटे छह मिनट में 11-21, 21-15, 21-15 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में भारत की अश्मिता चालिहा को जापान की अकाने यामागुची ने 21-18, 21-10 से हरा दिया।

भाषा नमिता

नमिता