Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

जूनियर बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप: जगशेर सिंह खंगूरा ने भारत का पदक पक्का किया

काहिरा, 15 अक्टूबर (भाषा) भारत के जगशेर सिंह खंगूरा ने बृहस्पतिवार को यहां बैडमिंटन जूनियर विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के युआन-स्यू झुआंग को रोमांचक मुकाबले में हराकर पदक सुनिश्चित किया।

पंजाब के इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने काहिरा इंटरनेशनल स्टेडियम में तीन गेम तक चले मुकाबले में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने दूसरे गेम में मैच प्वाइंट बचाकर 6-15, 17-15, 15-12 से जीत दर्ज की।

खंगूरा ने इससे पहले दिन में प्री-क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के ली कियान चोंग को 15-8, 15-8 से हराया था।

अब फाइनल में जगह बनाने के लिए खंगूरा का सामना इंडोनेशिया के राधित्य बायु वरधाना से होगा। भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले राउंड 32 में थाईलैंड के 22वीं वरीयता प्राप्त पुनातत प्रेमपुनपोंग को हराया था। उन्होंने शुरुआती दौर में मॉरीशस के प्रणव भौगीरोथी और अल्जीरिया के मोहम्मद रयाने बुफेनिश को भी शिकस्त दी थी।

खंगूरा अब तक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में छह पदक जीत चुके हैं।

लड़कियों के एकल वर्ग में शाइना मणिमुथु के पास भी भारत के लिए पदक पक्का करने का मौका था, लेकिन एशियाई अंडर-17 चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता शाइना को क्वार्टर फाइनल में चीन की यी किंग यिन के खिलाफ 5-15, 8-15 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत अब तक इस चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य पदक जीत चुका है।

भाषा नमिता

नमिता