Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

गांधीनगर के छत्राल जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत

गांधीनगर, 15 अक्टूबर (भाषा) गुजरात के गांधीनगर जिले में छत्राल जीआईडीसी के फेज-4 स्थित एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार को विस्फोट होने से चार श्रमिकों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कलोल तालुका पुलिस थाने के निरीक्षक जे जे गढ़वी ने बताया कि यह घटना गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) परिसर में स्थित कोविका डाइज एंड इंटरमीडिएट्स नामक फैक्टरी में हुई। उन्होंने बताया कि इस फैक्टरी में रंगों का निर्माण होता है।

गढ़वी के अनुसार, बॉयलर के पास पाइप फिटिंग का काम चल रहा था, तभी विस्फोट हो गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि दबाव के कारण पाइप फटने से विस्फोट हुआ। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की एक टीम मौके पर पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की एक टीम घटनास्थल पर मौजूद है।

अधिकारी ने मृत श्रमिकों की पहचान झारखंड निवासी विनोदकुमार नंदलाल सिंह (42), टेडा देहरी (18) और सिकंदर लाखन देहरी (40) तथा उदयपुर निवासी लक्ष्मण मीणा के रूप में की।

गढ़वी ने कहा, ‘‘शवों का पोस्टमार्टम कराने और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।’’

गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वसमशेट्टी ने कहा कि एफएसएल की टीम नमूने एकत्र करेगी और यह पता लगाने के लिए जांच करेगी कि कहीं ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल तो नहीं हुआ था या कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जीपीसीबी) के अधिकारी भी जांच के लिए घटनास्थल का दौरा करेंगे।

भाषा राखी नरेश

नरेश