Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

भारत और कनाडा के बीच व्यापार समझौते पर अगले दौर की बातचीत नवंबर में

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत का अगला दौर नवंबर की शुरुआत में नयी दिल्ली में होगा। वाणिज्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत का पांचवां दौर नौ अक्टूबर को कनाडा में पूरा किया था।

मंत्रालय ने कहा कि बातचीत का अगला दौर नवंबर की शुरुआत में नयी दिल्ली में होगा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके कनाडाई समकक्ष मनिंदर सिद्धू ने 13 अक्टूबर को इस समझौते पर चर्चा की थी तथा बातचीत आगे बढ़ाने पर सहमति जताई थी।

सीईपीए एक तरह का मुक्त व्यापार समझौता है, जिसके तहत दो व्यापारिक साझेदार आपस में कारोबार होने वाली अधिकतम वस्तुओं पर आयात शुल्क में उल्लेखनीय कटौती करते हैं या उन्हें पूरी तरह समाप्त कर देते हैं। इसके अलावा, यह सेवाओं के व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए नियमों को भी आसान बनाता है।

दोनों पक्षों का लक्ष्य इस साल के अंत तक बातचीत पूरी करना है।

वित्त वर्ष 2025-26 में दोनों देशों के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 8.23 प्रतिशत घटकर 7.95 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 8.7 अरब डॉलर था।

भाषा यासिर अजय

अजय