Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा: कॉजपा के तिरंगा मार्च से पहले एनडीएमसी ने कहा

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर कहा कि प्रशासनिक कारणों से कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को आम जनता के लिए बंद रहेगा।

यह कदम शुक्रवार को सेंट्रल पार्क में आहूत कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले उठाया गया है।

नोटिस में एनडीएमसी ने कहा, ‘‘सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्रशासनिक कारणों से कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क 16 अक्टूबर और 17 अक्टूबर 2026 को आम जनता के लिए बंद रहेगा।’’

कॉजपा ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकालने का आह्वान किया है।

पार्क को बंद रखने संबंधी नोटिस एनडीएमसी के निदेशक ने जारी किया है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश