Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

स्वियातेक वुहान ओपन के क्वार्टरफाइनल में, मुचोवा बाहर

वुहान (चीन), 15 अक्टूबर (एपी) इगा स्वियातेक ने बृहस्पतिवार को यहां अमेरिका की एशलिन क्रुगर को 6-1, 6-4 से हराकर वुहान ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

इस जीत के साथ स्वियातेक ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया।

वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी कैरोलिना मुचोवा को हार का सामना करना पड़ा जिससे स्वियातेक को फायदा हुआ।

क्वार्टर फाइनल में स्वियातेक का सामना एक अन्य अमेरिकी खिलाड़ी से हो सकता है।

वुहान ओपन का खिताब जीतने पर स्वियातेक को अगले महीने कैलिफोर्निया के इंडियन वेल्स में होने वाले साल के आखिरी टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स की रेस रैंकिंग में मुचोवा पर दबाव बनाने का मौका मिलेगा।

स्वियातेक 2021 से हर साल डब्ल्यूटीए फाइनल्स में पहुंची हैं। फिलहाल वह रेस रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं जबकि शीर्ष आठ खिलाड़ियों को ही क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा।

विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाली छठी वरीयता प्राप्त मुचोवा को 11वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर ने 7-5, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अगले दौर में श्नाइडर का सामना फ्रेंच ओपन की पूर्व चैंपियन येलेना ओस्टापेंको से होगा।

पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाली चीन की गुओ हान्यू को 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

स्वितोलिना का सामना अब ब्रिटेन की सोने कार्तल से होगा जिन्होंने जैस्मिन पाओलिनी को महज एक घंटे के भीतर 6-2, 6-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

अमेरिकी खिलाड़ी इवा जोविच को माजा च्वालिंस्का ने 6-4, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

बुधवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका और दूसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को भी अपने दूसरे दौर के मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।

एपी नमिता

नमिता