नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में इस साल एक रामलीला कमेटी ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ ‘कॉकरोच’ का 30 फुट ऊंचा पुतला दहन करने का फैसला किया है।
पीतमपुरा में रामलीला का आयोजन करने वाली ‘श्री केशव रामलीला समिति’ ने कहा कि यह कीट ‘गंदगी और मैल’ का प्रतीक है तथा यह पहल ‘स्वच्छ भारत’ और ‘स्वच्छ दिल्ली’ अभियानों का हिस्सा है।
समिति के अध्यक्ष और भाजपा विधायक अशोक गोयल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह फैसला किसी राजनीतिक मकसद से नहीं लिया गया है।
उन्होंने कहा कि कॉकरोच का पुतला जलाने का उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की जीत और स्वच्छता का संदेश देना है।
गोयल ने कहा कि रावण की सेना में शामिल असुरों के बीच ‘कॉकरोच’ को भी दर्शाया जाएगा।
यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन कर रही है। कॉजपा के प्रदर्शन के कारण जुलाई में तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से इस्तीफा देना पड़ा था और अब मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉजपा प्रदर्शन कर रही है।
भाषा शफीक नरेश
नरेश