चेन्नई, 15 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और राज्य के पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने पर उन्हें बधाई दी।
इससे पहले दिन में अर्लेकर ने तमिलनाडु के पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में आधिकारिक तौर पर शपथ ली। इसके कुछ समय बाद मुख्यमंत्री ने यह शिष्टाचार भेंट की।
इस नियुक्ति से पहले अर्लेकर पांच मार्च से केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारियों के साथ-साथ तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे।
अर्लेकर ने आर. एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभाला था।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश