नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) ओम प्रकाश चौहान ने डी पी वर्ल्ड इंडिया गोल्फ चैम्पियनशिप के पहले दिन बृहस्पतिवार को बारिश के बीच चार अंडर 68 स्कोर करके संयुक्त पांचवां स्थान हासिल किया ।
बारिश के कारण करीब पांच घंटे विलंब से खेल शुरू हुआ । फिर 5 . 53 पर खराब रोशनी के कारण खेल बंद करना पड़ा । अब कल सुबह पौने सात बजे खेल शुरू होगा ।
चौहान ने छह बर्डी लगाये और दो बोगी किये । एशियाई खेलों से लौटे सप्तक तलवार संयुक्त 29वें स्थान पर हैं ।
डेनमार्क के निकलस नोगार्ड छह अंडर 66 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं । सात बार के मेजर विजेता रोरी मैकलरॉय और गत चैम्पियन टॉमी फ्लीटवुड संयुक्त 13वें स्थान पर हैं ।
भाषा मोना नमिता
नमिता