गांधीनगर, 15 अक्टूबर (भाषा) गुजरात के गांधीनगर जिले में छत्राल जीआईडीसी के फेज-4 स्थित एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार को विस्फोट होने से चार श्रमिकों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कलोल तालुका पुलिस थाने के निरीक्षक जे जे गढ़वी ने बताया कि यह घटना गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) परिसर में स्थित कोविका डाइज एंड इंटरमीडिएट्स नामक फैक्टरी में हुई। उन्होंने बताया कि इस फैक्टरी में रंगों का निर्माण होता है।
गढ़वी के अनुसार, बॉयलर के पास पाइप फिटिंग का काम चल रहा था, तभी विस्फोट हो गया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि दबाव के कारण पाइप फटने से विस्फोट हुआ। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की एक टीम मौके पर पहुंच गई है।
भाषा रंजन अविनाश
अविनाश