लुधियाना, 15 अक्टूबर (भाषा) पंजाब में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में ‘पंजाब बंद’ के आह्वान के समर्थन में धरने में शामिल 22 वर्षीय एक युवक की बृहस्पतिवार को करंट लगने से मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक की पहचान मंगल सिंह कॉलोनी निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में की है।
मनप्रीत लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर मुंडियां कॉलोनी के पास आयोजित धरने में शामिल हुआ था।
पुलिस के अनुसार, मनप्रीत एक खंभे से पोस्टर हटाने की कोशिश कर रहा था, तभी वह तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
भाषा शफीक अविनाश
अविनाश