नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 4.2 प्रतिशत बढ़कर 749 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 718.43 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी परिचालन आय 14 प्रतिशत बढ़कर 1,170 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,027 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) सितंबर, 2026 तक 9.7 लाख करोड़ रुपये थीं। इस दौरान उसकी बाजार हिस्सेदारी 11 प्रतिशत रही।
बीएसई में कंपनी का शेयर 5.8 प्रतिशत बढ़कर 2,412.35 रुपये पर बंद हुआ।
भाषा
यासिर अजय
अजय