Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

गत चैंपियन यूएई बुल्स अबुधाबी टी10 के शुरूआती मैच में यस लायंस से भिड़ेगा

अबुधाबी, 15 अक्टूबर (भाषा) गत चैंपियन यूएई बुल्स सात नवंबर को अबुधाबी टी10 लीग में यस लायंस के खिलाफ अपने खिताब का बचाव करने की शुरुआत करेगी।

बीस नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 32 मैच होंगे जिसमें शुरुआती दिन का तीन मुकाबले होंगे।

दो सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में रॉयल डेजर्ट चैंपियंस का सामना एमिरेट्स ईगल्स से होगा जबकि इससे पहले यूएई बुल्स का मुकाबला यस लायंस से होगा।

शुरुआती दिन का समापन यूनाइटेड टाइगर्स की अरेबियन एसेस से भिड़ंत के साथ होगा।

भाषा नमिता मोना

मोना