तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 14 अक्टूबर (भाषा) तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अतिरिक्त कार्यपालक अधिकारी सीएच वेंकैया चौधरी ने श्री वेंकटेश्वर (एसवी) गोसंरक्षणशाला को पांच देसी गायें दान की हैं।
मंदिर निकाय द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, चौधरी ने कहा कि सनातन धर्म में गोमाता का विशेष स्थान है। उन्होंने सभी लोगों से गोसंरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञप्ति में बताया गया कि टीटीडी के अतिरिक्त कार्यपालक अधिकारी ने पांच देसी गायें एसवी गोसंरक्षणशाला को दान की हैं।
एसवी गोसंरक्षण न्यास की स्थापना गायों के संरक्षण, उनके आध्यात्मिक महत्व तथा आर्थिक पहलुओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।
भाषा सुमित नरेश
नरेश