Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

असम में 57.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

गुवाहाटी, 15 अक्टूबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने कछार जिले में 57.5 करोड़ रुपये की याबा गोलियां जब्त की हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि पुलिस ने एक अभियान के दौरान ट्रक से 2.3 लाख याबा गोलियां जब्त कीं।

उन्होंने पुलिस की सराहना करते हुए कहा, ‘‘इस ट्रक में उसकी क्षमता से कहीं ज्यादा सामान था। क्या कछार पुलिस के हाथ सोना लगा? नहीं, उन्होंने 57.5 करोड़ रुपये की याबा गोलियां जब्त कीं। ट्रक के एक गुप्त केबिन से 2.3 लाख टैबलेट बरामद की गईं और दो लोगों को हिरासत में लिया गया।’’

पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

याबा गोली का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। इसमें मेथामफेटामाइन और कैफीन होता है। देश में यह प्रतिबंधित है, क्योंकि मेथामफेटामाइन नियंत्रित पदार्थ अधिनियम के तहत अनुसूची-दो में शामिल पदार्थ है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश