Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

मसुरियादीन के नाम पर होगा प्रयागराज का एक चौराहा, महापौर प्रस्ताव भेजें:योगी

प्रयागराज (उप्र), 15 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को प्रयागराज के एक चौराहे का नाम स्वतंत्रता सेनानी महाशय मसूरियादीन पासी के नाम पर रखने का आह्वान किया, जिनकी प्रतिमा का उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में अनावरण किया।

आदित्यनाथ ने यहां तेलियरगंज में महाशय मसूरियादीन स्मारक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम में कहा, ‘‘जहां महाशय जी की प्रतिमा स्थापित की गई है, मैं महापौर से कहूंगा कि उस चौराहे का नाम उनके नाम पर रखने का प्रस्ताव भेजें।'

एक बयान के मुताबिक आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि राज्य सरकार शहर में स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर एक संस्थान का नाम रखेगी और वहां उनकी प्रतिमा स्थापित करेगी, ताकि वर्तमान और भावी पीढ़ियों को प्रेरणा मिल सके।

उन्होंने कहा, 'हर वह महान व्यक्ति, जिसने वंचितों और दलितों की आवाज़ उठाई और उन्हें सशक्त बनाने के लिए काम किया, वह सम्मान का हकदार है।'

मसुरियादीन पासी संविधान सभा के सदस्य थे और फूलपुर से सांसद भी रहे थे।

आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसी हस्तियों को सम्मान देना ज़रूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद रखें। उन्होंने मसुरियादीन पासी के परिवार को यह भरोसा भी दिलाया कि उनकी विरासत को सुरक्षित रखा जाएगा।

भाषा जफर राजकुमार

राजकुमार