Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने संन्यास का फैसला बदलने से इनकार किया

(संस्कृति गाबा)

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) जिम्बाब्वे के वनडे और टी20 कप्तान सिकंदर रजा ने कहा कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2027 . 30 चक्र में उनकी टीम के आने की संभावना के बावजूद अगले साल अफ्रीका में होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप के बाद संन्यास का उनका फैसला नहीं बदलेगा ।

जिम्बाब्वे वनडे विश्व कप 2027 में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के साथ सह मेजबान है ।

रजा ने मोबाइल गेमिंग प्लेटफॉर्म सिक्सर क्रिकेट द्वारा कराई गई बातचीत में कहा ,‘‘ मेरे कैरियर का यह आखिरी दौर है और अपने देश में विश्व कप खेलना मेरे लिये वरदान से कम नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हर क्रिकेटर का सपना विश्व कप खेलकर संन्यास लेने का होता है ।’’

यह पूछने पर कि अगर जिम्बाब्वे 2027 . 30 चक्र में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में जगह बनाता है तो क्या उनका फैसला बदलेगा, उन्होंने कहा ,‘‘ नहीं । ऐसा कुछ नहीं होगा । मैने फैसला कर लिया है और वह नहीं बदलने वाला ।’’

उन्होंने हालांकि यह कहा कि डब्ल्यूटीसी में प्रवेश से जिम्बाब्वे क्रिकेट का विकास होगा । उन्होंने कहा ,‘‘ अगर ऐसा हुआ तो मैं उसके समर्थन में सबसे आगे रहूंगा । जिम्बाब्वे अगर डब्ल्यूटीसी का हिस्सा बनता है तो भले ही हमारा प्रदर्शन शुरूआत में अच्छा नहीं रहे लेकिन इससे देश में क्रिकेट का काफी तेजी से विकास होगा । हमारा प्रदर्शन बेहतर होगा ।’’

भाषा मोना पंत

पंत