चंडीगढ़, 15 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के सोनीपत जिले में बृहस्पतिवार को एक गोदाम में आग लग जाने से दो मजदूरों की मौत हो गयी एवं चार अन्य झुलस गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, गोदाम पॉलीफोम का था और फोम के अत्यंत दहनशील होने के कारण आग तेजी से फैली तथा देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
सोनीपत जिले की बरोटा पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक रवींद्र ने कहा, ‘‘ इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है और चार अन्य झुलस गये।’’
उन्होंने बताया कि बाद में अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया तथा अब इसके कारणों की जांच की जा रही है।
भाषा राजकुमार मनीषा
मनीषा