नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) सोनी यादव को 26 अक्टूबर से शुरू होने वाले सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली की कप्तान नियुक्त किया गया।
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने एक बयान में कहा, ‘‘सीनियर महिला चयन समिति की 14 अक्टूबर 2026 को बैठक हुई जिसमें टीम को अंतिम रूप दिया गया। सोनी यादव को कप्तान बनाया गया है, जबकि श्वेता सहरावत उपकप्तान और विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगी।’’
टीम: सोनी यादव (कप्तान), श्वेता सहरावत (उपकप्तान और विकेटकीपर), प्रिया पूनिया, तनीषा सिंह, प्रज्ञा रावत (विकेटकीपर), नज़मा, भारती रावल, वंशिका लीला, प्रिया मिश्रा, निधि महतो, दिशा नागर, शिवी शर्मा, सुमिति सोनी, मेधावी बिधूड़ी, गोयिंका शर्मा और अक्षिता जैन।
भाषा
पंत
पंत