Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 3,462 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 3,462 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 3,018 करोड़ रुपये था।

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 23,059 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 19,077 करोड़ रुपये थी।

सितंबर तिमाही में बैंक की ब्याज आय बढ़कर 19,106 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,590 करोड़ रुपये थी।

संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) दूसरी तिमाही में कुल कर्ज का 1.61 प्रतिशत रहीं, जो एक साल पहले 2.6 प्रतिशत थीं।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज सितंबर, 2026 के अंत में घटकर 0.14 प्रतिशत रहा, जो सितंबर, 2025 के अंत में 0.16 प्रतिशत था।

भाषा रमण अजय

अजय