नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
दि49 : न्यायालय राहुल याचिका
न्यायालय ने एसआईआर में ‘अनियमितताओं’ संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर ईसी को नोटिस जारी किया
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मतदाता सूचियों से कथित रूप से ‘‘बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं’’ को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा विपक्ष के कई अन्य नेताओं की याचिका पर निर्वाचन आयोग (ईसी) और अन्य पक्षों से बृहस्पतिवार को जवाब मांगा।
दि44 : न्यायालय मुस्लिम लीड धर्मांतरण
इस्लाम अपनाने वाले पिछड़े वर्ग के हिंदू पूर्व स्थिति के आधार पर आरक्षण नहीं ले सकते : न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछड़े वर्गों से संबंधित हिंदू, इस्लाम अपनाने के बाद उस वर्ग के तहत आरक्षण का लाभ नहीं ले सकता।
दि29 : भाजपा अकोइजम लीड अध्यक्ष
भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रादे38 : केरलम एनएसयूआई कार्यकर्ता लीड प्राथमिकी
दिल्ली में एनएसयूआई कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में केरलम पुलिस ने जीरो प्राथमिकी दर्ज की
तिरुवनंतपुरम, केरलम पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई की कार्यकर्ता अतिरा विजयन के साथ कथित मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को जीरो प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि11 : अमेरिका न्यूयॉर्क हिंदू लीड हमलावर
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर गोलीबारी की कोशिश के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
न्यूयॉर्क, अमेरिका के इलिनोइस राज्य में एक हिंदू मंदिर में ‘‘श्रद्धालुओं की भीड़ को निशाना बनाकर गोलीबारी’’ करने की कथित कोशिश के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है और अधिकारियों को उसके पास से एक पत्र भी मिला है, जिसमें श्वेत वर्चस्ववादी विचारधारा व्यक्त की गई है व ‘‘भारतीय मूल’’ के लोगों के खिलाफ हिंसा का उल्लेख है।
वि15 : पाकिस्तान स्कूल दूसरीलीड छत गिरी
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 29 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल
पेशावर, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में बृहस्पतिवार को एक निजी स्कूल की छत गिरने से कम से कम 28 बच्चों और एक शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अर्थ16 : कर संग्रह
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 14 अक्टूबर तक 13.21 प्रतिशत बढ़कर 13.38 लाख करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, कॉरपोरेट कर संग्रह में अच्छी वृद्धि से चालू वित्त वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल से 14 अक्टूबर के बीच शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.21 प्रतिशत बढ़कर करीब 13.38 लाख करोड़ रुपये हो गया।
अर्थ17 : गोयल अमेरिका व्यापार
भारत को प्रतिस्पर्धी बढ़त मिलने के बाद भारत-अमेरिका व्यापार समझौता लागू होगा : गोयल
नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप दे दिया गया है और फिलहाल उसका कानूनी मसौदा तैयार किया जा रहा है।
खेल6 : खेल भारत गावस्कर
भारतीय बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए: गावस्कर
नयी दिल्ली, पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद भारतीय टीम को लक्ष्य का पीछा करने के अपने तरीके में सुधार करना होगा और बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी।
खेल4 : खेल महिला भारत संभावना
मंधाना की कप्तानी में नए युग की शुरुआत करेगी भारतीय महिला टीम
रायपुर, भारत शुक्रवार को यहां जब नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के साथ नए युग की शुरुआत करेगा तो उसकी निगाह अपने खेल को और बेहतर बनाने पर होगी।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा