Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

केरलम में मादक पदार्थ जब्त किए जाने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और तीन अन्य गिरफ्तार

मलप्पुरम (केरलम), 15 अक्टूबर (भाषा) मलप्पुरम में एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सहित चार लोगों को उनके पास से मादक पदार्थ बरामद किए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान हाजीयारपल्ली निवासी अनस सीएच (24), कदन्नामन्ना निवासी शबीर टी.पी. (29), ऊरकम निवासी सज्जाद कुनाथेरी (21) और कूट्टिलांगडी निवासी मीनू जैस्मीन केपी (23) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 10.15 ग्राम एमडीएमए जब्त किया है।

पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने बुधवार देर रात किझाकेथला में एक कार को रोका जिसमें आरोपी मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि 3.25 ग्राम मादक पदार्थ एक आरोपी की जेब से और 7.25 ग्राम कार से बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन सीरिंज, ‘जिप-लॉक प्लास्टिक पैकेट’, एक छोटा तराजू और 24,000 रुपये भी जब्त किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर मादक पदार्थों को बेचने के लिए यहां पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया कि मीनू जैस्मीन एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है जो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करती है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा