हुब्बली, 15 अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक के हुब्बली के पास बृहस्पतिवार तड़के एक निजी बस के कथित तौर पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट जाने से कम से कम 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ, जब मुंबई से बेंगलुरु जा रही बस छब्बी क्रॉस पार करने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों में बस चालक भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि चालक के संभवत: बस पर से नियंत्रण खो देने के कारण यह घटना हुयी ।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पुलिसकर्मी तथा दमकल एवं आपातकालीन सेवा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय बस में 26 यात्री सवार थे। चालक समेत कुल 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा तान्या रंजन
रंजन