वुहान, 15 अक्टूबर (एपी) पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना ने बृहस्पतिवार को यहां वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली चीन की खिलाड़ी गुओ हान्यू को 6-1, 6-4 से हराकर वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
गुओ ने पिछले मैच में 12वीं वरीयता प्राप्त सोराना सिर्स्टिया को 1-6, 7-6 (6), 7-5 से हराकर उलटफेर किया था लेकिन स्वितोलिना के खिलाफ वह अपनी इस लय को बरकरार नहीं रख पाई।
इससे पहले विंबलडन की फाइनलिस्ट और छठी वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा को 11वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर से 7-5, 6-3 से हार का सामना करना पड़ा।
शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका और दूसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला बुधवार को दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गई थी।
एपी
पंत
पंत