Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

दिल्ली में बारिश, मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्यम से तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में प्रति घंटे पांच से 15 मिलीमीटर की दर से मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

आईएमडी के अनुसार, दोपहर दो बजे तक अलर्ट जारी रहेगा और दिल्ली के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 3.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

विशेषज्ञों ने बारिश के इस अचानक दौर के लिए पश्चिमी विक्षोभ और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण को जिम्मेदार बताया है।

उन्होंने कहा कि यह मौसम मानसून के बाद की सामान्य स्थिति का हिस्सा है और दिल्ली सहित क्षेत्र के अन्य हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 165 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी

में आता है।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव