Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

डीएचएफएल घोटाले से जुड़े मामले में 20 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में एसएफआईओ निरीक्षक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने डीएचएफएल ऋण धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) के एक निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षक और मामले के जांच अधिकारी ने कथित तौर पर एक नेता को डीएचएफएल घोटाले में गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ मुकदमा चलाने की धमकी दी थी। इस घोटाले की जांच चेन्नई स्थित एसएफआईओ कर रहा है।

सीबीआई ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपों का सत्यापन किया। गवाहों ने बताया कि अधिकारी और दिल्ली के एक अधिवक्ता ने रिश्वत की मांग की थी और नेता को निर्देश दिया था कि वह 20 लाख रुपये वकील को सौंप दे।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सीबीआई ने एसएफआईओ के निरीक्षक और अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा