Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

स्टब्स की जगह ब्रीट्ज़के दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल

जोहानिसबर्ग, 15 अक्टूबर (भाषा) मैथ्यू ब्रीत्ज़के को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबरहा में 18 अक्टूबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए ट्रिस्टन स्टब्स की जगह दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल किया गया है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बयान में कहा, ‘‘पहले टेस्ट की टीम में एक बदलाव किया गया है। मैथ्यू ब्रीत्ज़के को ट्रिस्टन स्टब्स की जगह टीम में शामिल किया गया है। रयान रिकेल्टन दूसरे टेस्ट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।’’

दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 214 रन से हार गया था।

दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेम्बा बावुमा, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, साइमन हार्मर, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मार्क्रम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नोर्किया, डेन पैटरसन, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन और काइल वेरिन।

भाषा

पंत

पंत