Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

राजस्थान के कई जिलों में बारिश और आलोवृष्टि का अनुमान

जयपुर, 15 अक्टूबर (भाषा) एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में आज बृहस्पतिवार को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, इसके साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की चेतावनी है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय होने से 15 अक्टूबर को बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों के कुछ भागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 16 अक्टूबर को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

बृहस्पतिवार सुबह तक के 24 घंटे के दौरान जैसलमेर, फलौदी, गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में मे कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी भाग में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

इस दौरान सर्वाधिक वर्षा गजसिंहपुर (गंगानगर) में 55.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी मनीषा रंजन

रंजन