बेंगलुरु, 15 अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन शुक्रवार को यहां राज्य स्तरीय बैठक करेगा, जिसमें मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ अभियान, मतदान के अधिकारों की रक्षा और गठबंधन में शामिल दलों के बीच समन्वय मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी।
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी के हरिप्रसाद के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और समाजवादी पार्टी सहित अन्य दलों के नेता शामिल होंगे।
उसने कहा कि बैठक में मतदाता सूचियों से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों और निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर चिंताओं पर चर्चा की जाएगी।
भाषा तान्या वैभव
वैभव