Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

विनीसियस जूनियर पर चार मैच का प्रतिबंध लगा

मैड्रिड, 15 अक्टूबर (एपी) रियाल मैड्रिड के फॉरवर्ड विनीसियस जूनियर को शनिवार को विलारियल के खिलाफ खेले गए मैच में प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी के बाल खींचने के लिए स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में चार मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इस तरह से विनीसियस बार्सिलोना के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।

विनीसियस को विलारियल के खिलाफ मैच के 73वें मिनट में नाथन सलीबा के बाल ज़ोर से खींचने के लिए सीधा लाल कार्ड दिखाया गया था। रीयाल मैड्रिड ने यह मैच 1-0 से जीता था।

स्पेनिश फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक समिति ने बुधवार को रोमा के खिलाफ मैड्रिड के चैंपियंस लीग मैच से ठीक पहले विनीसियस को चार मैचों के लिए निलंबित करने की घोषणा की।

एपी

पंत

पंत