चेन्नई, 15 अक्टूबर (भाषा) अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के राज्यसभा सदस्य और उसके अधिवक्ता प्रकोष्ठ के सचिव आई एस इनबादुरई ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी ने तमिलनाडु के लोक निर्माण और खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन के खिलाफ शहर की एक अदालत में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
यह कार्रवाई 10 अक्टूबर को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अन्नाद्रमुक और उसके महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी के खिलाफ कथित तौर पर झूठी और मानहानिकारक टिप्पणियां किए जाने के मामले में की गई है।
इनबादुरई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अन्नाद्रमुक के संगठन सचिव आदि राजाराम के माध्यम से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
उन्होंने बताया कि मामले पर 21 अक्टूबर को सुनवाई होगी।
भाषा तान्या रंजन
रंजन