Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 17 बच्चों, एक शिक्षिका की मौत

पेशावर, 15 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में बृहस्पतिवार को एक निजी स्कूल की छत गिरने से कम से कम 17 बच्चों और एक शिक्षिका की मौत हो गई तथा 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पेशावर के कैपिटल सिटी पुलिस प्रमुख मियां सईद ने बताया कि हादसा शहर के अंदरूनी इलाके में स्थित दिर कॉलोनी में हुआ।

उन्होंने कहा कि हादसे में 17 विद्यार्थियों और एक शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद आसिम ने बताया कि घायलों के उपचार के लिए अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए सभी बच्चों की उम्र 13 वर्ष या उससे कम थी।

बचाव अधिकारियों ने बताया कि 25 घायल बच्चों को चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया है।

बचाव दल मलबा हटाने और उसके नीचे फंसे बच्चों तथा स्कूल कर्मचारियों की तलाश में जुटे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन्हें सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

भाषा मनीषा

मनीषा