Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

गुरुग्राम : सोहना के पास मुठभेड़ में वांछित अपराधी ढेर

गुरुग्राम, 15 अक्टूबर (भाषा) गुरुग्राम के सोहना के पास बृहस्पतिवार सुबह मवेशी तस्करी और एटीएम चोरी के मामलों में वांछित एक अपराधी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, नूंह पुलिस की अपराध अन्वेषण एजेंसी (सीआईए) की टीम नूंह जिले के तावडू क्षेत्र के खरखड़ी गांव के निवासी अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी की तलाश कर रही थी।

सीआईए की टीम ने अंततः गुरुग्राम के सोहना इलाके में सिलानी गांव के पास उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख उसने पुलिस दल पर गोलियां चला दीं।

इसके बाद हुई मुठभेड़ में आडवाणी को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, आडवाणी 2018 में गुरुग्राम अपराध शाखा की हिरासत से फरार हो गया था और तब से विभिन्न राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आडवाणी करीब आठ साल तक गिरफ्तारी से बचता रहा।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मुठभेड़ को ‘‘बड़ी सफलता’’ करार दिया।

नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आडवाणी एक कुख्यात अपराधी था जिसके खिलाफ 30 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। उस पर मवेशी तस्करी और एटीएम उखाड़ने के आरोप थे।’’

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा