Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

नोएडा में 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, पड़ोसी हिरासत में

नोएडा (उप्र), 15 अक्टूबर (भाषा) नोएडा में ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र से लापता हुए 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बृहस्पतिवार को हिंडन नदी के पुश्ता के पास मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने ईकोटेक-3 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका भाई पवन शर्मा (40) घर नहीं लौटा है। पवन कुलेसरा गांव में रहता था।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपने पड़ोसी ललित शर्मा पर शक जताया था।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने ललित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि बुधवार रात उसने पवन के साथ बैठकर शराब पी थी और इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसने पवन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव लखनावली गांव के पास हिंडन नदी के पुश्ता पर फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

उसने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी