Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

पुणे में वीजा अवधि से अधिक समय तक रह रहीं युगांडा की तीन महिलाएं पकड़ी गईं

पुणे, 15 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी रह रहीं युगांडा की तीन महिलाओं का पता चला है जिसके बाद उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि देश में वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी रह रहे विदेशी नागरिकों के बारे में मिली विशेष जानकारी के आधार पर मंगलवार को हिंजेवाड़ी पुलिस थाने के तहत आने वाले मारुंजी स्थित एक आवासीय परिसर में दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान इन महिलाओं को पकड़ा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सत्यापन के दौरान डोरेक अहैस्बिवे, प्रॉसी अंकुंडा और अमीना कातुसिमे नाम की इन महिलाओं ने मूल दस्तावेजों के बजाय अपने पासपोर्ट और वीजा की फोटोकॉपी पेश की।

पुलिस ने आव्रजन, वीजा, विदेशी नागरिक पंजीकरण एवं निगरानी प्रणाली (आईवीएफआरटी) के जरिए उनके विवरण की जांच की और पुष्टि की कि वे युगांडा की नागरिक हैं।

पुलिस के अनुसार, अहैस्बिवे के पास छात्र वीजा था जो सात अक्टूबर 2026 तक वैध था। अंकुंडा के पास चिकित्सा वीजा था, जिसकी अवधि 29 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गई थी, जबकि कातुसिमे के चिकित्सा वीजा की अवधि पिछले साल 11 नवंबर को समाप्त हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि तीनों महिलाओं में से किसी ने भी अपने वीजा की अवधि बढ़वाने की अनुमति नहीं ली थी।

अधिकारी ने बताया कि तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है और पिंपरी चिंचवड़ स्थित विदेशी नागरिक पंजीकरण कार्यालय (एफआरओ) के माध्यम से उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया जारी है।

यह कार्रवाई भारत में वीजा की अवधि से अधिक समय तक रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करने के निर्देशों के बाद पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की विशेष शाखा के एफआरओ ने की।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा