Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

केसीएल में रिटेन किए गए खिलाड़ियों में देवांक और आशु भी शामिल

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) पिछले सत्र के सबसे महंगे खिलाड़ी देवांक दलाल और आशु मलिक उन 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें दूसरी कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) के लिए फ्रेंचाइजी टीमों ने अपनी टीम ने बरकरार रखा है।

इस प्रतियोगिता के लिए बाकी खिलाड़ियों का चयन 17 अक्टूबर को होने वाली नीलामी में किया जाएगा।

भिवानी बुल्स ने देवांक दलाल और सौरव संजय को टीम में बरकरार रखा है, जबकि आशु मलिक हिसार हीरोज के साथ बने रहेंगे।

करनाल किंग्स ने अक्षित ढुल और हर्ष वेदपाल को जबकि पानीपत पैंथर्स ने नरेंद्र कंडोला और विशाल नरवाल को रिटेन किया है। गुरुग्राम गुरुज ने तीन खिलाड़ियों राहुल सेतपाल, मंदीप कुमार और साहिल जगवीर को टीम में बनाए रखा है।

भाषा

पंत

पंत