चेन्नई, 15 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु में सत्तारूढ़ टीवीके, उसकी प्रमुख सहयोगी कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य घटक दलों ने ‘लोकतंत्र की हत्या’ के लिये मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को चेन्नई में प्रदर्शन शुरू किया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के प्रमुख बी. माणिकम टैगोर कर रहे हैं। प्रदर्शन में ‘इंडिया’ गठबंधन के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
उन्होंने अपनी-अपनी पार्टियों के झंडे लहराए और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की।
भाषा रंजन
रंजन