Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

पर्थ में पहले भारतीय फिल्म महोत्सव की मुख्य अतिथि होंगी विद्या बालन

मुंबई, 15 अक्टूबर (भाषा) सिने अभिनेत्री विद्या बालन ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में आयोजित होने वाले पहले भारतीय फिल्म महोत्सव की मुख्य अतिथि होंगी। यह महोत्सव 22 से 24 जनवरी, 2027 तक आयोजित किया जाएगा।

इस महोत्सव के माध्यम से पहली बार पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दर्शकों को भारतीय सिनेमा की समृद्धि, विविधता और कहानी कहने की परंपराओं से परिचित कराया जाएगा।

इसे भारतीय सिनेमा के लिए ऑस्ट्रेलिया में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

यह आयोजन मेलबर्न के चर्चित भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) और सिडनी के भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएस) के आयोजकों की नई पहल है।

इन महोत्सवों के माध्यम से भारत के बाहर भारतीय सिनेमा का व्यापक स्तर पर उत्सव मनाया जाता है। आयोजकों ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

महोत्सव की निदेशक मितु भौमिक लैंग एएम ने कहा कि मेलबर्न और सिडनी में भारतीय सिनेमा के लिए मंच तैयार करने के बाद पर्थ में महोत्सव आयोजित करना उनके लिए विशेष उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन से पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में दर्शकों और फिल्म प्रेमियों के नए समुदाय से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

भाषा रंजन

रंजन