Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

असम के मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में 101वें जिंजर होटल का किया उद्घाटन

गुवाहाटी, 15 अक्टूबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को यहां हवाई अड्डे के पास देश के 101वें जिंजर होटल का उद्घाटन किया।

उन्होंने इसे किफायती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

शर्मा ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गुवाहाटी में 101वां जिंजर होटल खुलने की खुशी है। यह एयरोसिटी को गुणवत्तापूर्ण आवास के केंद्र के रूप में विकसित करने के हमारे प्रयासों का हिस्सा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किफायती कीमतों पर ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह सराहनीय उपलब्धि है। होटल को निरंतर मिल रही सफलता की शुभकामनाएं।’’

जिंजर होटल, टाटा समूह की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड का ब्रांड है। देशभर में इसकी मौजूदगी है।

भाषा निहारिका

निहारिका