Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

पारस हेल्थकेयर का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 660-693 रुपये प्रति शेयर

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) पारस हेल्थ ब्रांड के तहत अस्पतालों का संचालन करने वाली पारस हेल्थकेयर लिमिटेड 21 अक्टूबर को अपना 1,450 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाएगी। इसके लिए मूल्य दायरा 660-693 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

बृहस्पतिवार को जारी सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, तीन दिन का यह सार्वजनिक निर्गम 23 अक्टूबर को बंद होगा, जबकि बड़े (एंकर) निवेशक 19 अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे।

प्रस्तावित आईपीओ 500 करोड़ रुपये के नए शेयर और 950 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा।

गुरुग्राम स्थित कंपनी ने पहले प्रस्तावित 1,800 करोड़ रुपये के मुकाबले निर्गम का आकार घटा दिया है।

पारस हेल्थकेयर नए शेयर से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। कंपनी पारस हेल्थ ब्रांड के तहत आठ अस्पतालों का संचालन करती है। इसकी मौजूदगी पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में है।

कंपनी का शेयर 28 अक्टूबर को बाजार में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा निहारिका

निहारिका