Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

आईटी कंपनियों के शेयर में तेजी से घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई, 15 अक्टूबर (भाषा) सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। आईटी कंपनियों के शेयर में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला।

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 354 अंक चढ़कर 73,157.43 अंक पर जबकि एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 96.15 अंक की बढ़त के साथ 22,726.05 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट और पावर ग्रिड के शेयर गिरावट में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी करीब आठ प्रतिशत टूटा जबकि जापान का निक्की 225 सूचकांक 5.07 प्रतिशत की गिरावट में रहा। चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.60 प्रतिशत घटकर 104.4 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,857.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स बुधवार को 251.89 अंक और निफ्टी 99.25 अंक टूटकर बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका