Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

दुधवा बफर जोन में तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत

लखीमपुर खीरी, 15 अक्टूबर (भाषा) लखीमपुर खीरी ज़िले के दुधवा बफर जोन में तेंदुए के हमले में छह साल के बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकरी दी।

यह घटना सोमवार रात बोझिया गांव में हुई घटना के करीब 48 घंटे बाद हुई है, जिसमें दुधवा बफर जोन में एक तेंदुए ने सात साल की बच्ची सानिया को उसके पिता की आंखों के सामने घर से उठा लिया था।

ताजा घटना बुधवार रात को दुधवा बफर जोन की उत्तर निघासन रेंज के नौरंगाबाद गांव में हुई। तेंदुए ने छह साल के बच्चे नवजोत सिंह पर हमला किया, बच्चा अपने पिता जोगा सिंह के साथ घर जा रहा था

अधिकारियों ने बताया कि माता-पिता और ग्रामीणों की तमाम कोशिशों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका और उसका शव आरक्षित वन क्षेत्र के पास एक गन्ने के खेत से बरामद किया गया।

दुधवा बफर जोन के निघासन के उप प्रभागीय अधिकारी (एसडीओ) मनोज तिवारी, रेंज अधिकारी भूपेंद्र सिंह और अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि तेंदुए के हमले गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि इलाके में पिंजरे लगाए जा रहे हैं, जबकि थर्मल ड्रोन, गश्त के जरिए तेंदुए की निगरानी की जाएगी ताकि उसे पकड़ा जा सके।

वहीं, तेंदुए के हमलों में लगातार दो मौतों से लोगों में दहशत और भारी आक्रोश फैल गया है। लोगों ने इस इलाके में तेंदुए के खतरे का प्रभावी समाधान निकालने की मांग की है।

भाषा स ज़फ़र शोभना

शोभना