Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

बूथ सशक्तीकरण ही मूलमंत्र है, उत्तराखंड चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर काम करें: भाजपा राष्ट्रीय महासचिव

देहरादून, 14 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नवनियुक्त विधानसभा पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं और प्रभारियों को रणनीतिक एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन दिया।

काशीपुर में मंगलवार और बुधवार को आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने संगठनात्मक, राजनीतिक और रणनीतिक विषयों के साथ-साथ चुनावी ढांचे के बारे में प्रशिक्षण दिया।

अपने संबोधन में संतोष ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पहले से अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव केवल जीत हासिल करने के बारे में नहीं है बल्कि यह राज्य की विकास यात्रा जारी रखने के लिए जनादेश प्राप्त करने के बारे में भी है। आज राज्य में जो सर्वांगीण विकास हो रहा है, उसे रुकने नहीं देना चाहिए। इसके लिए जनता का विश्वास फिर से हासिल करना जरूरी है और इसमें सभी विस्तारकों (बूथ स्तर पर काम करने वाले पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं) की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।’’

उन्होंने सभी विस्तारकों को बूथ सशक्तीकरण के मंत्र के आधार पर काम करने का निर्देश दिया।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए धामी ने विधानसभा चुनाव में विधानसभा प्रभारियों और विस्तारकों को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को रेखांकित किया।

धामी ने कहा, ‘‘आप सभी को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, जनता तक पहुंच बढ़ाने और आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर पर संगठन की कार्ययोजना को सक्रिय रूप से लागू करने के लिए काम करना चाहिए।’’

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत