Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

जयशंकर की अबू धाबी में जॉर्जिया की विदेश मंत्री से मुलाकात, व्यापार व क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

अबू धाबी, 14 अक्टूबर (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अबू धाबी में अपनी जॉर्जियाई समकक्ष माका बोटचोरिश्विली से मुलाकात की और व्यापार, संपर्क तथा संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

यह बैठक जयशंकर की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की तीन दिवसीय यात्रा शुरू होने के दौरान हुई।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जॉर्जिया की विदेश मंत्री माका बोचोरिश्विली से मिलकर खुशी हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘व्यापार, पर्यटन और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे संबंधों का विस्तार हो रहा है।’’

जयशंकर ने बताया कि दोनों ने व्यवसाय, संपर्क, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों मंत्रियों ने मौजूदा क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

जयशंकर बुधवार को अबू धाबी पहुंचे, जहां यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग मामलों की राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी उनका स्वागत किया।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत