Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

सीलमपुर में 32 वर्षीय व्यक्ति की दुकान में गोली मार की हत्या

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बुधवार रात 32 वर्षीय व्यक्ति की उसकी दुकान में अज्ञात हमलावर ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान वसीम के रूप में हुई है जो न्यू सीलमपुर के ई-ब्लॉक कि झुग्गियों रहता था।

अधिकारी के अनुसार, गली नंबर नौ में नाले के पास स्थित उसकी दुकान पर उसे गोली मारी गई। इसके बाद स्थानीय लोग वसीम को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह इलेक्ट्रिक सामान की मरम्मत का काम करता था।

पुलिस ने बताया कि रात करीब नौ बजकर चार मिनट पर सीलमपुर थाने को जेपीसी अस्पताल से गोली लगने के बाद एक व्यक्ति को भर्ती कराए जाने की सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

उन्होंने बताया कि मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस ने बताया कि टीमों को जांच के दौरान अहम सुराग मिले हैं और आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत