Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

भारत में एसआईआर विरोधी अभियान के समर्थन में अमेरिका के कई शहरों में प्रदर्शन

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर (भाषा) भारत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ जारी अभियान के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से अमेरिका स्थित विभिन्न संगठनों ने कई शहरों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

‘हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स’ और ‘इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल’ सहित उसके सहयोगी संगठनों ने नौ से 11 अक्टूबर के बीच वाशिंगटन, न्यूयॉर्क, फ्रेमोंट और अटलांटा में प्रदर्शन किए।

कुछ प्रदर्शनों में कार्यकर्ताओं ने ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ कॉकरोच जनता पार्टी’ लिखे पोस्टर लेकर ‘‘नो ज्ञानू, नो एसआईआर’’ के नारे लगाए।

बृहस्पतिवार से अगले चार दिनों के दौरान शिकागो, सैन फ्रांसिस्को, लॉस एंजिलिस, फिलाडेल्फिया, ऑस्टिन और न्यूयॉर्क शहर में प्रदर्शनों का एक और दौर आयोजित किये जाने की योजना है।

‘हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स’ की वरिष्ठ नीति निदेशक रिया चक्रवर्ती ने कहा कि प्रदर्शनों का मुख्य मुद्दा भारत में निर्वाचन आयोग की वह एसआईआर प्रक्रिया है, जिसके तहत मतदाता सूचियों की समीक्षा और उसका अद्यतन किया जाता है।

उन्होंने कहा, “अमेरिका में हुए इन प्रदर्शनों ने उस प्रक्रिया के तहत लोगों को (मतदाता सूची से) बाहर किए जाने को चुनौती दी और मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए जिम्मेदार संस्थानों से जवाबदेही तय करने की मांग की।”

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत